फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: केवाईसी के नाम पर शोषण कालाबाजारी का भी आरोप

विज्ञापन
कस्बा मारहरा ​स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मारहरा। गैस एजेंसी संचालक और कर्मचारियों पर पंजीकृत उपभोक्ताओं ने केवाईसी के नाम पर शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बाद एजेंसी पर संपर्क करने पर उनको केवाईसी न होने की बात कहकर टहला दिया जाता है और कंपनी से आवंटित सिलिंडर की कालाबाजारी की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे के हसनैन चौधरी ने कहा दो माह पहले उन्होंने गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। सिलिंडर न आने पर एजेंसी पर संपर्क किया तो जानकारी हुई कि डिलेवरी हो चुकी है। हॉकर ने किसको सिलिंडर की डिलेवरी दी कोई बताने को तैयार नहीं है। धरपसी के योगेश ने कहा उनकी बेटी की 30 अप्रैल को शादी है, घर के काम काज के लिए गैस सिलिंडर की आवश्यकता होने पर बुकिंग कराने के बाद भी उनको सिलिंडर नहीं मिल सका है। सिलिंडर के लिए वह कई बार एजेंसी के चक्कर लगा चुके हैं, हर बार उनको किसी न किसी बहाने टहला दिया जाता है। नगला झंडू के सुरजीत, मोद्दीनपुर के गोविंद यादव, सनी कुमार, दर्शन कुमार, आशीष कुमार आदि उपभोक्तओं ने गैस सिलिंडर को हथठेल, ढाबा, रेस्टोरेंट वालों को 1500 से 2000 रुपये में उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें