फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा महोत्सव मेले से ढाई वर्षीय बच्ची लापता, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव में मां के साथ आई ढाई वर्षीय बच्ची लापता हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।बागवाला थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी ढाई वर्षीय पुत्री कंचन शुक्रवार को मां के साथ मेला देखने गई थी। दोपहर करीब 1:30 बजे एटा महोत्सव मेला परिसर से लापता हो गई। बताया कि मां कुछ सामान खरीदने लगी, उसी समय बच्ची अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी बच्ची का कोई सुराग न लगने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान महोत्सव परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें बच्ची एक बुर्का पहने हुई महिला के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। बच्ची के लापता होने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें