एटा। रोडवेज बस स्टैंड पर एक बस परिचालक ने यात्रियों से सीट को लेकर अभद्रता कर दी। इस पर वहां हंगामा हो गया।
एटा डिपो की बस स्टैंड पर खड़ी थी। आरोप है कि परिचालक किशनवीर ने सवारियों से सीट को लेकर अभद्रता शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब अन्य यात्रियों ने किशनवीर को शांत करने और सभ्य व्यवहार रखने की सलाह दी तो वह और ज्यादा आक्रोशित हो गया तथा यात्रियों के साथ अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। यात्रियों का कहना है कि जब उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले की शिकायत एआरएम से की जाएगी तो परिचालक अभद्र भाषा में बोलते हुए अपनी गलती मानने के बजाए यात्रियों को ही धमकाने लगा। एआरएम नरेश गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यात्रियों के साथ गलत व्यवहार हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी।