फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कंटेनर ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, सामने से आ रही कैंटर भी भिड़ी, 5 की मौत

विज्ञापन
बस में टकराने वाले कंटनेर में लगा सीएनजी का सिलिंडर। संवाद  - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
एटा। एटा-अलीगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात 10:45 बजे खराबी आने के कारण सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से आए कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। मृतकों में से चार फर्रुखाबाद और एक बुलंदशहर जनपद का रहने वाला था। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। रात में ही शवों का पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार तड़के परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

एटा डिपो की बस फर्रुखाबाद के नवाबगंज से दिल्ली जा रही थी। बस जब बागवाला थाने से आगे गांव कीलरमऊ के पास पहुंची तो अचानक बस के अगले पहिये की रबर बैरिंग कट गई। पहिये से आवाज आने पर चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। बस में करीब 40 यात्री थे, इनमें से आधे से ज्यादा गर्मी के कारण बस के बाहर आकर खड़े हो गए। इनमें से कुछ बस के आसपास खड़े थे जबकि कुछ आगे थे।

सड़क करीब सात मीटर चौड़ी थी। बस का आधा हिस्सा सड़क पर और आधा हिस्सा कच्ची पटरी पर था। इसी बीच सामने से एक कैंटर और पीछे से तेज गति से एक कंटेनर आ रहा था। कंटेनर चालक ने खड़ी बस को ओवरटेक कर आगे निकलना चाहा, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। तेज गति के कारण कंटेनर बस में जा टकराया। इसके बाद सामने से आ रहे कैंटर से भी उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस तेजी से आगे की ओर बढ़ी और कैंटर भी रोड किनारे गड्ढे में जा घुसी। इससे बस के आसपास खड़े यात्री उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सभी घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने 5 को मृत घोषित कर दिया। 12 यात्रियों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

इनकी हुई मौत
1- राजेश (34) पुत्र राम सिंह निवासी दौलतपुर, थाना नवाबगंज, फर्रुखाबाद

2- सतेंद्र (38) पुत्र रामकुमार निवासी गांव भर्रा, थाना सियाना, बुलंदशहर
3- सुखराम (34) पुत्र राजपाल निवासी नौगांव पिलखना, फर्रुखाबाद

4- शैलेश कुमार (29) पुत्र जोगराज सिंह निवासी उमरपुर, थाना नवाबगंज, फर्रुखाबाद
5- आशीष उर्फ अंकित (26) पुत्र सुरेश चंद्र सक्सेना, निवासी वीरसिंहपुर, थाना नवाबगंज, फर्रुखाबाद

ये हुए हैं घायल

आनंद कुमार सेक्टर 34 नोएडा, विवेक कुमार, विक्रांत, सुमित, पूनम पत्नी राजेश निवासीगण नवाबगंज फर्रुखाबाद, यतेंद्र निवासी गांव हमीरपुर नवाबगंज, फर्रुखाबाद, रवि कुमार निवासी ज्ञानेशपुर थाना मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद, रिशु पत्नी मुकेश निवासी खनवारा निरूपुर फर्रुखाबाद, विशाल निवासी अचरैया बाकरपुर फर्रुखाबाद, दक्ष (26) पुत्र दिवाकर निवासी न्यू बस्ती मेरठ, बृजेश निवासी बाचमई, अमांपुर, कासगंज, बस चालक नितय कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी एटा।

वर्जन
बागवाला थाना क्षेत्र में रोडवेज बस खराब होने पर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी बीच पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। बाहर जो लोग खड़े थे वह बस की चपेट में आ गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। 12 लोग घायल हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया जा रहा है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
- अरविंद सिंह, डीएम, एटा

Next
AU ऐप में पढ़ें