फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सोशल मीडिया पर वायरल बयान बना मुसीबत, ब्लॉक प्रमुख पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सोशल मीडिया पर कथित रूप से ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो वायरल होने के बाद ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले में मिरहची थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम जिनहेरा निवासी गोविंद उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि एक अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ब्लॉक प्रमुख ने सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज के लिए अपमानजनक एवं अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि वीडियो बड़ी संख्या में लोगों द्वारा देखा गया जिससे समाज की भावनाएं आहत हुईं और क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अभिषेक तोमर को सौंपी गई है। सीओ संकल्पदीप कुशवाह कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें