फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो ठंडी सड़क को इसलिए बनाया जाएगा आदर्श सड़क

विज्ञापन
पालिका की बोर्ड बैठक में मंच से बोलते ईओ वहीं मंचासीन सदर विधायक और चेयरमैन- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका में सोमवार को पालिका की बोर्ड बैठक में निर्माण कार्यों प्रस्तावों पर मुहर लग गई। अब शहर की ठंडी सड़क और रेलवे रोड के दिन बहुरने वाले हैं। जनता को टूटी सड़कों से निजात दिलाने के लिए पालिका ने पहल की है। निर्माण कार्यों में शहर की ठंडी सड़क और रेलवे रोड को दुरुस्त कराया जाएगा। इन सड़कों का निर्माण 14वें वित्त आयोग के तहत कराया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, शहर की सबसे खराब सड़कों में ठंडी सड़क और रेलवे रोड शुमार हैं। इन सड़कों की मरम्मत के लिए बीते कई दिनों से लोग मांग कर रहे हैं। पालिका की बोर्ड बैठक में दोनों सड़कों के निर्माण कार्य को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू करने की तैयारी है। खास बात यह है शिवसिंहपुर तिराहे से ठंडी सड़क तिराहे तक सड़क को वन वे किया जाएगा। इस सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन भी बंद होगा।
इसके साथ ही रेलवे रोड को भी दुरुस्त करने की तैयारी है। पालिका ने किदवई नगर चौराहे पर मुख्य द्वार, मारहरा दरवाजे पर बरात घर, शिवदत्त पार्क का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। घंटाघर की भी मरम्मत होगी। बोर्ड बैठक में प्रस्तावों पर मुहर लगने के बाद लोगों को टूटी सड़कों से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें