फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिन में हवन पूजन शाम को लेजर शो के साथ शुरू हुआ एटा महोत्सव

Fri, 12 Jan 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के सैनिक पड़ाव में शुक्रवार को दिन में हवन पूजन और शाम को लेजर शो के साथ राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (एटा महोत्सव) का शुभारंभ हुआ। शाम को अलीगढ़ मंडलायुक्त रविंद्र और डीएम प्रेम रंजन सिंह ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रमों की शुरूआत की।
विज्ञापन

शाम को लेजर शो के साथ शुरू हुए महोत्सव की शोभा देखते ही बन रही थी। इसके बाद तृप्ति शाक्य के भजनों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी का आयोजन 11 फरवरी तक होगा। पंडाल में प्रतिदिन दोपहर व शाम के समय विभिन्न सांस्कृतिक, ज्ञानवर्द्धक व मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए मनोरंजन के विभिन्न साधन लगाए गए हैं। जिनमें आसमानी झूले, मौत का कुंआ, नाव की सवारी, बच्चों के झूले व रेलगाड़ी लगाई गई है। इसके साथ ही खाने-पीने के लिए विभिन्न प्रकार के स्टाॅल लगाए जा रहे हैं।
इसके साथ ही महोत्सव प्रांगण में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टाॅल भी लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शनी में आने वाले लोग यहां से सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार व सीडीओ अवधेश कुमार बाजपेयी ने हवन पूजन के बाद सभी सरकारी स्टालों का निरीक्षण किया। एसडीएम सदर भावना विमल, एएसडीएम रामनयन, तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक सुनील कुमार, जिला उद्यान निरीक्षक रविंद्र मिश्रा आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें