फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः आतिशबाजी चलाने से किया मना तो घर में घुसकर पीटा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर के पुरानी जैन मंदिर के पास निवासी एक वकील ने मोहल्ले के ही पांच नामजद सहित अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आतिशबाजी का विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। उन्होंने गले में रस्सी डालकर दबाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुराने जैन मंदिर निवासी अधिवक्ता प्रेम सिंह चौहान ने मोहल्ले के ही विपिन जैन सहित चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया 25 अक्तूबर की रात पीड़ित घर पर था। इस दौरान आरोपियों द्वारा आतिशबाजी की जा रही थी। मना किया इस पर आरोपी नहीं माने और रात के 12 बजे तक आतिशबाजी चलाई। वही नाती रुद्र के हाथ में चोट लग गई। इस पर वह बाहर निकल कर गए और आतिशबाजी घर से दूर चलाने को कहा। लेकिन आरोपियों द्वारा वही चलाने की बात कह कर फोन कर करीब 20 लड़के बुला लिए गए।
इस दौरान सभी घर में घुस आए और उनके बेटे अनूप को बाहर पीटते हुए ले गए। मारपीट कर उन्होंने गले में रस्सी का फंदा डाल दिया और गला दबाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों द्वारा घर में ईंट-पत्थर भी फेंके। उन्होंने बताया शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोग आ गए। उन्होंने आरोपियों से बचाया। शहर कोतवाल सुधीर कुमार राघव ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें