फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत किशोरी के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा जलेसर स्थित नवीन मंडी के पीछे बुधवार शाम किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला था। उसके भाई ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। बताया कि पड़ोसियों ने एक दिन पहले ही मां-बेटी को धमकी दी थी। पुलिस परिजनों की ओर से तहरीर न मिलने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला महावीरगंज निवासी राजेंद्र सिंह की 18 वर्षीय पुत्री शिवानी का शव मिलने के बाद बृहस्पतिवार को नया मोड़ आया। इसे पहले आत्महत्या माना जा रहा था। लेकिन किशोरी के भाई राजेश कुमार ने तीन पड़ोसियों पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगा दिया। उसका कहना है कि मंगलवार को शिवानी और मां से किसी बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
----------
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
एटा। थाना सकरौली क्षेत्र स्थित गांव मुरसमा निवासी अनूप सिंह (38) का शव बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर गमछे से लटका मिला। थानाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने बताया कि पत्नी से कहासुनी होने पर बुधवार रात करीब 10 बजे से युवक लापता था। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें