फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: जवाहर तापीय परियोजना के आस-पास के पांच गावों का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना का निर्माण अंतिम चरण में है। अगले साल मार्च माह में इसका संचालन किया जाएगा। इस दौरान परियोजना के पांच गांव का विकास भी किया जाएगा। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिले के सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने बताया कि जवाहर तापीय परियोजना के आसपास के गांव मलावन, बिरसिंगपुर, निगोह हसनपुर, बबरौती और अयार में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
पंचायती राज विभाग द्वारा इन गांव में अंत्येष्टि स्थल, पंचायत घर, पुस्तकालय, नाला निर्माण, गोशाला का निर्माण आदि कराया जाएगा। साथ ही बताया कि इसके लिए सभी विभागों से प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें