फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: नेशनल हाइवे पर गैस कटर से एटीएम काट लाखों उड़ाए

विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित एटीएम में चोरी होने के बाद जांच करती डॉग स्क्वैड व फोरेंसिक टीम। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए शहर के अंदर नेशनल हाईवे के पास मंगलवार रात एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काट डाला। इसमें रखा लाखों रुपये का कैश चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह एक व्यक्ति रुपये निकालने गया। इस दौरान उसे एटीएम कटा मिला। जानकारी पास पड़ोस के लोगों को दी। जिस पर वहां भीड़ जमा हो गई। शाम के समय डीआईजी ने पहुंचकर पड़ताल करते हुए पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

अरुणा नगर गेट पर एक्सिस बैंक का एटीएम संचालित है। इसमें संबंधित एजेंसी द्वारा मंगलवार की शाम 26 लाख रुपये का कैश डाला गया था। रात को भी एटीएम खुला रहता था। रात में किसी समय बदमाश गैस कटर लेकर एटीएम में जा पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने कटर से एटीएम मशीन को काटकर पूरी नकदी पार कर दी। बुधवार को मामले की जानकारी पर एसएसपी उदय शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। शाम के समय अलीगढ़ रेंज के डीआईजी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल कर सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम सात बजे एटीएम में 26 लाख रुपये डाले गए थे। गैस कटर से एटीएम को काटकर चोरी की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
- दीपक कुमार, डीआईजी अलीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें