फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: फिरोजाबाद निवासी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप

सार

कोतवाली देहात में अदालत के आदेश पर एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है।एक दिन वह घर पर आया उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। कोतवाली देहात में अदालत के आदेश पर एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें फिरोजाबाद निवासी एक सिपाही पर दुष्कर्म और रुपयों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। जेठ का लड़का बुरी नजर रखने लगा। उसने छेड़छाड़ की तो ससुरालीजनों से शिकायत की। इस पर ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया। वह मायके में जाकर बच्चों के साथ रहने लगी। पति ट्रक किराए पर चलवाते थे। यह कार्य पति की मौत के बाद खुद देखने लगी। एक दिन उसके जेठ का लड़का फिरोजाबाद के नजदीकी रिश्तेदार सिपाही के पद पर तैनात एक व्यक्ति को लेकर घर आया। उसकी तैनाती जालौन के उरई में थी।
सिपाही ने कहा कि ट्रक चलवाओ, तुम्हारा ट्रक पकड़ने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद सिपाही से बात होने लगी। एक दिन वह घर पर आया उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया। होश आने पर जब विरोध किया तो सिपाही ने शादी करने का वादा किया।
विज्ञापन

उसकी बातों पर भरोसा कर वह उसके साथ ट्रक लेकर उरई चली गई। वहां किराए के मकान में रखकर कई बार सिपाही ने शारीरिक संबंध बनाए। वहीं ट्रक की कमाई अपने पास रखने लगा। 15 अगस्त को सिपाही ने उसे मायके के पास छुड़वा दिया। कोतवाली देहात प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें