फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: संघ की बैठक में लोकसभा चुनावों पर निगाहें

विज्ञापन
एटा। बैठक में जाते श्रम मंत्री। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ब्रज प्रांत समन्वय बैठक कई चरणों में हुई। इसमें संघ के पदाधिकारियों सहित छह मंत्री, सांसद, विधायक मौजूद रहे। मुख्य रूप से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर निगाहें रहीं। वहीं संघ को मजबूत बनाने पर जोर रहा।
विज्ञापन

बैठक में आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली, हाथरस, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मथुरा आदि जिलों के स्वयंसेवकों एवं संघ के विचार परिवार के 52 संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में हम सब एक ही हैं का भाव जागृत करने के लिए बैठक की जा रही है। जिससे एक भाव से राष्ट्र निर्माण का कार्य किया जाए।
समापन सत्र में ब्रज प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने संघ के शताब्दी पूर्ण होने के अवसर पर ब्रज प्रांत की प्रत्येक ग्राम पंचायत तक संघ की शाखा ले जाने और समाज में समरसता के भाव को और अधिक जागृत करने पर जोर दिया। इसके साथ उन्होंने पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन एवं जनसंख्या नियंत्रण जैसे विषयों को समाज के हर स्तर तक ले जाना जरूरी बताया। कहा कि वर्ष 2024 में संघ के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसलिए अभी से इसमें लग जाएं, गांव-गांव जाकर लोगों को संघ के बारे में बताएं।
विज्ञापन

महिला सम्मेलन पर दिया जोर
बैठक में महिला सम्मेलन पर जोर दिया गया। बताया गया 20 फरवरी से पांच मार्च तक महिला सम्मेलन आयोजित होंगे। जहां कार्यकर्ताओं से सम्मेलन के प्रति ध्यान देने की बात कही। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से कहा गया कि घरों में न बैठें। क्षेत्र में निकल कर जाएं। पर्यावरण पर ध्यान दें। इसके साथ ही कार्यकर्ता की बात सुनें। उसकी बात को अनसुना न किया जाए।
चुनाव के बाद भाजपा में होंगे शिवपाल : रघुराज सिंह
राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन रघुराज सिंह ने मैनपुरी चुनाव को लेकर कहा कि जो हिंदू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। अब लोग समझ गए हैं कि जनता विकास को चाह रही है। डिंपल वहां कुछ नहीं करेंगी। शिवपाल के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मुलायम सिंह धरती पुत्र थे इसमें शक नहीं है। लेकिन अब सब इधर-उधर वाले हैं। कहा कि चुनाव के बाद शिवपाल भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं। वन पर्यावरण जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि मैनपुरी उपचुनाव में जनता भाजपा के साथ है। वहां की जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। रामपुर में भी चुनाव जीतेंगे।
यह लोग रहे मौजूद
बैठक में प्रांत कार्यवाह राजकुमार, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति, पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा, हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, शिक्षक एमएलसी डॉ. हरीसिंह ढिल्लो, स्नातक एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह के अलावा ब्रज क्षेत्र के सांसद, विधायक, एमएलसी, मेयर सहित संघ की सभी शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें