निरीक्षण करते सीएमओ उमेश त्रिपाठी ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जिले में डेंगू का प्रकोप चल रहा है। इसी को लेकर शनिवार को सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने जलेसर क्षेत्र में हेल्थ वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान टेलीमेडिसन पर जोर देने की बात कही। वहीं सेंटर पर दवाओं आदि को देखा।
शनिवार को सीएमओ जलेसर ब्लॉक क्षेत्र की पीएचसी महानमई में जा पहुंचे। उन्होंने वहां ओपीडी रजिस्टर सहित उपस्थिति पंजिका को देखा। वहीं दवाओं आदि के बारे में जानकारी की गई।
उन्होंने डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएचसी प्रभारी को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। कहा पीएचसी पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इलाज मिले। वहीं मरीज के नाम के साथ उसकी बीमारी रजिस्टर पर लिखने के निर्देश दिए।
इसके बाद वह सिमराऊ में बने हेल्थ वेलनेस सेंटर पर जा पहुंचे। जहां टेलीमेडिसन के बारे में जानकारी की। उन्होंने सेंटर पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से कहा मरीज को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उसके रोग के हिसाब से विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से दवा दिलवाई जाए। जिससे उसे दौड़ न लगानी पडे़। इसके बाद वह गांव सोना के हेल्थ वेलनेस सेंटर पर पहुंचे। यहां आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी की, यहां आयुष्मान कार्ड की गति धीमी मिली। इस पर आशा बहू सहित एएनएम को निर्देश दिए कि लाभार्थियों के कार्ड जरूर बनवाएं। उन्होंने साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।