फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

सार

पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की देरशाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी।इस दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।पिलुआ थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की देरशाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर मलावन थाना क्षेत्र के गांव निबुआ हसनपुर निवासी लोकेंद्र ने बताया कि शनिवार को भाई अनूप सिंह मां सरोज को लेकर बाइक से अलीगढ़ की तरफ से गांव आ रहा था। कहा कि यह लोग बाइक से पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भदुआ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर थे।
इस दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पिलुआ थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें