फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: सारंगपुर में रंजिश के चलते हमला, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव सारंगपुर में शनिवार तड़के चार बजे रंजिश के चलते घर में घुसकर हमला कर दिया गया। तीन लोग घायल हुए हैं। हमला के दौरान की गई पिटाई से एक युवक के बेहोश होने की बात भी कही जा रही है। नकदी और जेवरात लूटने का आरोप लगाया गया है। पुलिस लूट होने से इनकार कर रही है और दो पक्षों में मारपीट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सारंगापुर निवासी सोरन सिंह ने बताया कि उसके भतीजे देवेंद्र, भाई बृजराज सिंह, भाभी सुशीला देवी को तड़के करीब चार बजे लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तब तक आरोपी लूटपाट करके भाग गए।
आरोप है कि भतीजी संगम की शादी के लिए करीब ढाई लाख रुपये एकत्रित करके रखे थे और कुछ जेवरात हैं उन्हें भी लूटकर ले गए हैं। बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है, इसका मुकदमा अदालत में चला और बाद में सिविल कोर्ट से जीत भी गए। इसके बाद भी जमीन को कब्जा मुक्त नहीं किया गया। इसी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने बाहर से बदमाशों को रात में बुला लिया और हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि भतीजे देवेंद्र की काफी पिटाई की गई, इसकी वजह से बेहोश हो गया, इसको लेकर इधर-उधर भागे और होश आने पर थाना लेकर पहुंचे। बाद में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, यहां उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है, इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है, लूट होने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
- कृष्णकांत लोधी, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें