एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव करमचंदपुर में 12 नवंबर की सुबह खेत पर जाते समय रामपाल सिंह उर्फ वकील की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का मुकदमा मृतक के पुत्र अजय सिंह ने गांव के ही 10 लोगों को नामजद कर दर्ज कराया था।
शनिवार की सुबह पुलिस ने हत्यारोपी रामसनेही को एक सप्ताह बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में उपयोग किया गया डंडा भी बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक संजीव चौधरी ने बताया कि धान मील के पास से शनिवार की सुबह सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वहीं थाना निधौली कलां पुलिस ने वारंटी महावीर निवासी नगला धीमर, राजा का रामपुर पुलिस ने चरन सिंह निवासी बिल्सड़ पट्टी, कोतवाली देहात पुलिस ने नेम सिंह निवासी मिलावली, राजू उर्फ आशीष निवासी मिलावली, रक्षपाल निवासी सूरजपुर, सत्यप्रकाश निवासी लहरा, संजीव कुमार निवासी नगला मुही को गिरफ्तार किया है। थाना पिलुआ पुलिस ने अतिवीर उर्फ अतुला निवासी नगला पुढ़ियार थाना कोतवाली देहात को एक तमंचा सहित चेकिंग के दौरान पकड़ा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।