एटा। आबकारी विभाग की 1400 बीयर की पेटियां ला रहे ट्रक से चोरी के मामले में 127 पेटी कम पाई गई हैं। ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक अनूप सिंह निवासी गांव मैनाढार परसोंन और बुलंद ट्रांसपोर्ट एवं लॉजिस्टिक सुमित रस्तोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बताया गया है कि ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधि सुभाष चंद्र निवासी खानपुर अलीगढ़ से पूछताछ में सामने आया कि चालक एटा का ही रहने वाला है। वह शनिवार को ट्रक को आबकारी गोदाम पर खड़ा करने के लिए कहा गया था। लेकिन खेमका ट्रांसपोर्ट पर खड़ा किया, चालक की भूमिका संदिग्ध है।
आबकारी निरीक्षक ने बताया कि एटा आबकारी गोदाम एफएल-2बी के लिए 1400 पेटियां लाई गई थीं। इसमें 150 से 200 पेटियां गायब होने की आशंका थी। रविवार को की गई जांच में 127 पेटियां कम पाई गई हैं। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गायब बीयर की पेटियों की तलाश की जा रही है।