मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अधिकारी। स्रोत आईटीआई
एटा। स्टेडियम में शनिवार को व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग की मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से किया गया। इसमें एटा, कासगंज, हाथरस और अलीगढ़ के आईटीई प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। एटा की टीम अव्वल रही।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि लखनऊ निदेशालय से अपर निदेशक मानपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल के संयुक्त निदेशक विनोद वाजपेयी ने किया। प्रतियोगिता में 100 व 400 मीटर दौड़ के साथ गोला फेंक, रस्साकसी, लंबी कूद, खो-खो आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। रस्साकसी में एटा की पुरुष टीम और महिला में अलीगढ़ की की टीम विजेता रहीं। पुरुष वर्ग गोला फेंक में कासगंज के अजय कुमार और महिला वर्ग में अलीगढ़ की खुशबू ने पहला स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग की 100 मीटर रिले दौड़ में एटा की संजना ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में एटा के आकाश पहले स्थान पर रहे। महिला वर्ग में एटा की रश्मि प्रथम रहीं। महिला और पुरुष वर्ग खो-खो में एटा की टीम विजेता रही। इस दौरान प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव, खेल प्रभारी सतेंद्र पाल सिंह, मलिखान सिंह, लोकेश सिंह, अभिषेक यादव, दिवाकर वर्मा, रोहित कुमार, प्रियंका यादव, अखिलेश कुमार, विनेश राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।