फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने सीडीओ से की ईओ को हटाने की मांग

Tue, 03 Mar 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पालिका प्रशासन और सभासदोें के मध्य चल रहे विवाद में सभासदों ने मंगलवार को सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में ईओ, वरिष्ठ लिपिक और मजदूरों के ठेकेदार को हटाये जाने की मांग की।
विज्ञापन



पालिका सभासद संघ के अध्यक्ष मुकेश भाटिया ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के ठेकेदारों द्वारा दो वर्षों में श्रमिक सप्लाई में पालिका प्रशासन की मिलीभगत से लाखों रुपये का घोटाला कर लिया है। इसकी जांच कराई जाए। महामंत्री शैलेंद्र कुमार सुमन ने अधिशासी अधिकारी एवं वरिष्ठ लिपिक को तत्काल हटाए जाने की मांग की।

सभासद मु. हनीफ उस्मानी ने महावीरगंज में बन रहे गेट को तत्काल बंद कराए जाने की मांग की है। सभासदों का यह भी आरोप है कि पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पालिका कार्यालय में आते नहीं हैं। थोड़ी बहुत देर के लिये आ भी जाएं तो वह सभासदों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देते हैं। इसके चलते वे जनता की समस्याओं का समाधान क्या करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शहजाद कुरैशी, महेशचंद्र शर्मा, आशा सिंह, मुकेश भाटिया, रफीक पहलवान, राजकुमार निराला, शैलेन्द्र सिंह सुमन आदि सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें