फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर में घुसकर महिला और रास्ते में पति को पीटा

Sat, 03 Jan 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। थाना क्षेत्र के गांव किसर्रा अमृतपुर में हमलावरों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई की। रास्ते में मिले उसके पति को बुरी तरह पीटा। सात लोगों के विरुद्ध महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, इनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।
विज्ञापन



किसर्रा अमृतपुर गांव की रूबी देवी ने पुलिस को बताया कि 28 दिसंबर सुबह करीब 11 बजे वह घर पर अकेली थी। पति मजदूरी करने जलेसर गए थे। तभी उसके घर पहुंचे मथुरा जिले के थाना बल्देव क्षेत्र के गांव मंगला सराय निवासी मनोज कुमार, अनिल कुमार, सतेंद्र कुमार, सुनील कुमार, जैनपुरा निवासी सुनील, रजनी और मान्यता गाली गलौज करते हुए पिटाई करने लगे। शोर शराबा सुन एकत्रित हुए लोगों के विरोध करने पर हमलावर वहां से भाग निकले।
हमलावरों को जलेसर में चिलर के पास मजदूरी कर घर लौट रहे पति मुकेश को पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित मुकेश ने बताया कि हमलावरों में मनोज पुलिसकर्मी है जिसने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। लगातार फोन पर धमकी दे रहे हैं। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रूबी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें