फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: संवर्धन शिक्षा छात्रों को देगी नया आयाम, मेरिट सूची में आ सकेगा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के 10-10 मेधावियों को विशेष कक्षाओं में संवर्धन शिक्षा दी जाएगी। इसका लक्ष्य जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नाम बोर्ड परीक्षा में प्रदेेेश की वरीयता सूची (मेरिट) में शामिल कराना है। प्रथम चरण में जीआईसी व जीजीआईसी में कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि जिले के छात्र-छात्राओं में प्रदेश की वरीयता सूची में आने की क्षमता है। बहुत से छात्र पूर्व में इसमें नाम दर्ज करा चुके हैं। बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक विद्यालय में संवर्धन शिक्षण शुरू किया जाएगा। इसके तहत कक्षा दस और 12 के मेधावियों का चयन किया जाएगा। उनके लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। जीआईसी और जीजीआईसी के बाद अन्य विद्यालयों में भी कक्षाएं लगेंगी। राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं कि वह मेधावियों का चयन करें। इससे विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें