शिकोहाबाद रोड पर चले दो दिन अभियान के बाद शनिवार को जेसीबी जीटी रोड पर गरजा। एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह, सीओ सिटी करन सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस, पालिका प्रशासन ने घंटाघर से बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाया। साथ ही सामान भी जब्त किया। वहीं एंबुलेंस के भी चालान काटे गए।
लगातार तीसरे दिन भी चले अतिक्रमण हटाओ अभियान ने लोगों को कुछ हद तक जाम से राहत दी है। जीटी रोड पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण करने वाले ऐसे अतिक्रमणकारियों से शनिवार को निपटा गया। गोदाम तिराहा से शुरू हुआ अभियान बस स्टैंड तक चलाया गया। कइयों का सामान जब्त किया, इतना ही जिला अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंसों के भी चालान किए गए। अभियान को देख अतिक्रमणकारी सामान को दुकान के अंदर समेटने नजर आए।
अतिक्रमण अभियान के दौरान शनिवार को तीन एंबुलेंस के चालान किए गए, साथ ही अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत भी दी गई कि अगर फिर से अतिक्रमण किया तो उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
- करन सिंह, सीओ सिटी एटा।