फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: व्यापारियों की मांग पर 5 दिन टाला अतिक्रमण मुक्त अभियान

Tue, 10 Dec 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में अतिक्रमण हटाए जाने के लिए 11 दिसंबर से अभियान शुरू किया जाना था। इसके लिए मुनादी भी करा दी गई थी। मंगलवार को व्यापारियों ने डीएम के साथ बैठक कर मोहलत मांगी। उनकी मांग पर अभियान को 5 दिन के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ ही सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड भी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां अभियान के संबंध में डीएम प्रेम रंजन सिंह के साथ चर्चा हुई। व्यापारियों ने बताया कि इन दिनों शादी-सहालग चल रहे हैं। ग्राहकों की काफी भीड़ बाजारों में आ रही है। ऐसे में अभियान चलाए जाने से सभी को असुविधा होगी। कहा कि चार दिन का समय दिया जाए, इसमें व्यापारी खुद अतिक्रमण हटा लेंगे। इस पर डीएम ने सहमति जता दी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि व्यापारियों की मांग पर समय दिया गया है। अब 16 दिसंबर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें