फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ब्लॉकों में लगेंगे रोजगार मेले, होगी 500 सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती

Sun, 07 Dec 2025 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ब्लॉकों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इनमें 500 पदों पर सिक्योरिटी गार्ड और 50 पदोंपर सुपरवाइजरों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय तथा मैसर्स सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लि. के संयुक्त तत्वाधान में ब्लाॅक स्तर पर रोजगार मेले लगाए जाएंगे। कंपनी द्वारा सुरक्षा जवान के कुल 500 तथा सुपरवाइजर के 50 पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 व 9 दिसंबर को सकीट, 10 व 11 दिसंबर को शीतलपुर, 12 व 13 दिसंबर को निधौलीकलां, 17 व 18 दिसंबर को अवागढ़, 19 व 20 दिसंबर को जैथरा, 22 व 23 दिसंबर को जलेसर, 26 व 27 दिसंबर को मारहरा, 29 व 30 दिसंबर को अलीगंज में मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी अपना पंजीयन रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) एवं एनसीएस पोर्टल पर कराकर पर अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु, वर्ग के अनुसार पोर्टल पर प्रदर्शित कंपनियों में ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें