एटा। जिला सेवायोजन कार्यालय और आईटीआई एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 3 नवंबर को सुबह 10 बजे से आईटीआई परिसर में कराएंगे। इसमें सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रोजगार मेला का आयोजन हो रहा है। यह युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में प्रतिभाग कर इसका लाभ उठाएं।
मेला में चैकमेट इंडस्ट्रीज कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों को भर्ती करेगी। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल (https://rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थियों से अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु और वर्गानुसार पोर्टल पर प्रदर्शित कंपनियों में ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है।