फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जवाहरपुर तापीय परियोजना में कर्मचारियों ने की हड़ताल

Fri, 01 Aug 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जवाहर तापीय परियोजना में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : जवाहर तापीय परियोजना में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित मलावन कस्बा के पास जवाहरपुर तापीय परियोजना में हजारों कर्मचारी काम करते हैं। बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। 5 से 6 माह तक का वेतन न दिए जाने का आरोप लगाया। टूल लॉकर में ताला डालकर घर चले गए।
विज्ञापन


जवाहरपुर तापीय परियोजना में एनएस, पॉवर कंस्ट्रक्शन ईएसई, आशवी, डायनामिक, पीएनसी आदि कंपनी के अधीन एक हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी की ओर से पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है जिसकी वजह से वह परेशान हैं। बृहस्पतिवार को वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने टूल लॉकर में ताला डाल दिया। सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले गए।
दोपहर 2 बजे तक कंपनी की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला तो वह अपने घर चले गए। इस दौरान परियोजना पर कोई काम नहीं हुआ। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिल जाता है तब तक कोई काम नहीं किया जाएगा। किसी का 5 माह तो किसी का 6 माह से वेतन नहीं दिया गया है जिसकी वजह से घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

परियोजना के महाप्रबंधक अजय कुमार कटियार ने बताया कि कई कंपनी दुसान कंपनी के अधीन काम कर रहीं हैं जिसके माध्यम से कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है। दुसान कंपनी ने उसके अधीन काम करने वाली कंपनियों को भुगतान नहीं किया है जिसकी वजह से अन्य कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल पाया है। इस संबंध में दुसान कंपनी से वार्ता करते हुए वेतन भुगतान करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें