बिजली संकट से त्रस्त किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले प्रदेश महासचिव अखिल यादव के नेतृत्व में सोमवार को कस्बा में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा पिदौरा अड्डा से आरंभ होकर नगर पालिका में गांधी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर बिजली घर पहुंची। यहां बिजलीघर का घेराव कर कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। देर सायं थानाध्यक्ष को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। एक सप्ताह के आश्वासन पर किसानों ने कर्मचारियों को किया बंधक मुक्त।
ब्लाक क्षेत्र मारहरा में एवं कस्बा में मिल रही ग्रामीण बिजली ओर शहरी बिलों की मार झेल रहे किसानों की समस्या के निस्तारण के लिए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महा सचिव अखिल यादव ने सात सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन विद्युत केंद्र मारहरा पर जिलाधिकारी के नाम थानाध्यक्ष मारहरा को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि 18 घंटे मिलने वाली बिजली मात्र छह घंटे मिल रही है। वर्षों से खराब पड़ी मशीनों को तत्काल बदला नहीं गया । मेंहनी ओर मोहन सती में की विद्युत लाइन सही नहीं करायी गयीं। किसानों को 100 प्रतिशत मुआवजा दिया जाय। कस्बा को आने वाले सड़क मार्ग सही कराए जाएं। शमशान कब्रिस्तान एवं परिवहन आदि समस्याओं को प्रशासन से निजात दिलाने के लिए मांग की । भारतीय किसान यूनियन किसानों की समस्याओं के लिए हर कदम पर खड़ी है। कस्बा की समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह में नहीं हुआ तो किसान यूनियन बैठक कर प्रशासन से निपटने की रणनीति आगामी 17 अगस्त को बनाएगी। पदयात्रा जैसे ही विद्युत केंद्र पहुंची तो कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गये । किसानों ने पांच घंटे के बाद भी केंद्र पर विभागीय अधिकारी न पहुंचने पर मौजूद विधुत कर्मियों को बंधक बना लिया । इसकी सूचना इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह को मिली तो मौके पर पहुंच कर किसानों को एक सप्ताह का आश्वासन देकर किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। बंधक कर्मचारी चिंटा पांडेय, दिवाकर सिंह, अनार सिंह, रामवीर सिंह को किसानों से बंधक मुक्त कराया ।
यात्रा के दौरान ब्लाक अध्यक्ष हर्षबर्धन सिंह ,राकेश कुमार , ुधुव्र सिंह ,कल्लू, सरताज खांन, रणजीत सिंह, मुकेश यादव, जाकिर हुसैन ,आदि सहित सैकडों किसान मौजूद थे।