फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजलीघर में सजी शराब की महफिल...ड्यूटी पर कर्मचारियों ने खूब छलकाए जाम, देखें वीडियो

Fri, 16 Jan 2026 03:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बिजलीघर में ही कर्मचारियों ने शराब की महफिल सजा ली। खूब शराब पी। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
बिजलीघर में शराब पार्टी करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव बेरनी स्थित विद्युत उपकेंद्र (बिजलीघर) इन दिनों अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिजलीघर के कार्यालय में ही कर्मचारी देर रात शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
शुक्रवार सुबह से ही व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बेरनी बिजलीघर के अंदर का है, जहां सरकारी दफ्तर की मर्यादा को ताक पर रखकर जाम छलकाए जा रहे हैं। वीडियो में बिजली विभाग के कर्मचारी और कुछ बाहरी व्यक्ति मेज पर शराब की बोतलें और खाने-पीने का सामान सजाकर पार्टी करते साफ देखे जा सकते हैं।

ये लोग आए नजर
सूत्रों और वायरल वीडियो के अनुसार शराब पार्टी में बिजलीघर पर तैनात एसएसओ, लाइनमैन और नगवाईं गांव के निवासी एक व्यक्ति शामिल हैं। सरकारी कार्यालय में इस तरह की अनुशासनहीनता अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक ओर जहां उपभोक्ता बिजली कटौती और फाल्ट की समस्याओं से जूझते रहते हैं, वहीं बिजली घर के अंदर जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा इस तरह की पार्टी करना विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बार काउंसिल चुनाव : पहले चरण का मतदान शुरू, अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह; दीवानी में वोट डालने के लिए लगी लाइन

">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें