फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: सेवानिवृत्त होने के बाद भी कर्मी खाली नहीं कर रहा सरकारी आवास, नोटिस के बाद भी नहीं कोई असर

Wed, 02 Aug 2023 05:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में सेवानिवृत्त होने के बाद भी कर्मी सरकारी आवास नहीं खाली कर रहा है। नोटिस के बाद भी कोई असर नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन
एटा नगर पालिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में नगर पालिका से सेवानिवृत्त होने के छह माह बाद भी कर्मचारी सरकारी आवास पर कब्जा जमाए हुए है। जबकि, पालिका द्वारा आवास खाली करने के लिए कई बार नोटिस दी जा चुकी है। इसके बाद भी कोई असर नहीं पड़ा। 

विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी एस.के गौतम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका में पंप अटेंडेंट का काम करने वाले कर्मचारी पोखपाल को सेवा काल के दौरान सुनहरी नगर में सरकारी आवास दिया गया था। 31 जनवरी को पोखपाल सेवानिवृत्त हो गए, तो नगर पालिका ने उनसे सरकारी आवास खाली करने को कहा। लेकिन, छह माह बीत जाने के बाद भी सरकारी आवास अभी तक खाली नहीं किया।

यह भी पढ़ेंः- दिव्यांग दंपती का दर्द: साहब! ADA वालों ने उखाड़ फेंका खोखा, भूखों मर रहे बच्चे...मुझे अपनी दुकान लगा लेने दो
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिसासी अधिकारी एसके गौतम ने कहा कि आवास खाली कराने के लिए दो बार नोटिस भी दिया जा चुका है। लेकिन, पोखपाल सरकारी आवास को खाली नहीं कर रहा है। सरकारी आवास में ही पशुपालन भी किया जा रहा है। इसकी वजह से पानी की टंकी के आसपास गंदगी का ढेर लगा हुआ है। बरसात के मौसम में इस गंदगी की वजह से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। अगर एक सप्ताह में आवास खाली नहीं किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें