फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे पर लटका मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

Tue, 11 Jul 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव में युवती का शव फंदे पर लटका मंगलवार की सुबह परिजन ने देखा। इसके बाद उतार कर देखा गया तो सांसें थम चुकी थीं। सूचना पुलिस को दी गई। पिता की ओर से हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। एक युवक का नंबर फोन से मिला है, जिस पर बेटी से रात 11:20 बजे बात हुई है। इसके बाद लापता होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

गांव अहरई बिचनपुर निवासी राम रतन सिंह की 19 साल की बेटी सुनैना का शव पड़ोसी मुन्नालाल के बंद मकान में मंगलवार की सुबह दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। पिता का कहना है सोमवार की रात में बेटी चारपाई पर दिखाई नहीं दी, तब उसकी तलाश की गई। सभी जगहों पर तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी रात में नहीं हो सकी। सुबह करीब 5 बजे पड़ोसी के बंद पड़े मकान में दुपट्टे से फंदा लगाकर शव लटका मिला था। इसके बाद फोन देखा गया तो रात को कॉल आई थी। उस नंबर पर संपर्क किया गया तो पहले नाम अजय कुमार निवासी सरौंठ बताया गया। पड़ोसी गांव होने के चलते जानकारी की गई तो इस नाम का कोई युवक नहीं मिला। तब नंबर की प्रोफाइल फेसबुक व अन्य मीडिया पर की गई। तब हिमांशू शर्मा निवासी सिढ़पुरा थाना कुरावली मैनपुरी निकल कर आया, जिस पर फोटो भी लगा था। जब कि यहां पर ससुराल भी है, तब फोटो भेजा गया तो पुष्टि हुई कि हिंमांशू ही है। आशंकाएं जताई गई हैं कि युवक का ही हाथ है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि युवती ने खुदकुशी की है। पुलिस को सूचना देने से पहले ही शव को उतार लिया गया था। आरोपों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें