फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 12वीं के बाद इंजीनियर, डाॅक्टरी की तैयारी पर जोर

विज्ञापन
प्रियांशु
विज्ञापन
एटा। काउंसिल फाॅर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आईसीएसई (कक्षा 10) और आइएससी (कक्षा 12) की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया। परीक्षा में अच्छे अंक आने पर मेधावी झूम उठे। जिले के एक मात्र विद्यालय में दोनों कक्षाओं के 356 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 12वीं कक्षा के 188 परीक्षार्थी हैं। भविष्य के लिए ज्यादातर विद्यार्थी इंजीनियरिंग और डॉक्टरी की तैयारी कर रहे हैं। वहीं एनडीए, सिविल सर्विसेस की तैयारी के लिए भी दूसरे शहरों में रुख किया है।
विज्ञापन

जिले के 188 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की है। 12वीं पास करने वाले ज्यादातर परीक्षार्थी दिल्ली, कोटा, नोएडा, दिल्ली और अन्य शहराें में तैयारी के लिए चले गए हैं। सर्वाधिक रुझान आईआईटी, नीट जैसे परीक्षाओं की तरफ दिख रहा है। साइंस ग्रुप के विद्यार्थी इन्हीं दोनों क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का सोच रहे हैं। पास हुए 12वीं के विद्यार्थियों ने बताया कि कुछ माह बाद आईआईटी और नीट की परीक्षा होगी। इसको लेकर वह जी-जान से तैयारी कर रहे हैं। 12वीं के परीक्षा परिणाम के बाद फोन पर ही माता-पिता से खुशी जाहिर की। अब इनका फोकस प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर है।
फिलहाल कोटा में हूं। वहां आईआईटी की तैयारी कर रहा हूं। 12वीं का परिणाम अच्छा रहा है। अब मेरा फोकस आईआईटी को पास कर अच्छे कॉलेज में दाखिला लेना है। - प्रियांशु छात्र
विज्ञापन



मेरे शुरू से ही सपना एनडीए का रहा है। इसके लिए तैयारी कर रहा हूं। दिल्ली में कोचिंग ज्वाइन की है। 12वीं का परिणाम अच्छा रहा है। अब मैं तैयारी में लगा हुआ हूं। - हर्षित छात्र
विज्ञापन

प्रियांशु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें