सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गांव अल्लेपुर के पास टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग और टेंपो के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार की सुबह करीब सात बजे कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अल्लेपुर के पास टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार हरेंद्र सिंह, रिंकी पत्नी ग्यानंद तथा भूरी पुत्री राजेश निवासी नगला खेड़ा थाना एका जिला फिरोजाबाद घायल हो गए। वही टेंपो सवार मनवीर निवासी नगला कन्ही, संतराम निवासी बरीनगर थाना मिरहची घायल हो गए। वहीं छह फरवरी को अरुण (52) पुत्र रामप्रकाश निवासी बापूनगर कोतवाली नगर शिकोहाबाद रोड पर बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दिल्ली में बुधवार रात उनकी मौत हो गई।