बिछवां। थाना क्षेत्र में गांव अंजनी के पास शुक्रवार देर शाम रोडवेज बस की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। गांव राजपुरा निवासी 60 वर्षीय दुलारे लाल शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे गांव अंजनी के पास स्थित पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे। पेट्रोल पंप से कुछ दूर रोडवेज बस ने उनको टक्कर मार दी। दुलारे लाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना दे दी है। संवाद