फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से डेढ़ सौ खंभे गिरे, पांच सौ गांवों की सप्लाई ठप

विज्ञापन
आंधी के दौरान गांव क्षेत्र में टूटा पेड़ - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में रविवार को आई तेज आंधी और बारिश से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। शहर सहित करीब पांच सौ गांवों की बिजली रही। शहरी इलाकों में भी दो-चार घंटे ही लोगों को बिजली मिल पाई। दिन भर विभाग फाल्ट सुधारने में जुटा रहा, पर व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। वहीं कई इलाकों में सुबह पानी भी नहीं पहुंचा। बिजली विभाग के आकलन के अनुसार जिले में करीब डेढ़ सौ खंभे टूटे हैं। इनमें से अधिकतर पेड़ टूटकर खंभे या तारों पर गिरने से हानि पहुंची।
विज्ञापन

तेज आंधी से 33 हजार और 11 हजार केवीए की लाइनें भी प्रभावित हुई हैं। इससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। जिले में करीब दो लाख विद्युत उपभोक्ता इस आंधी की चपेट में आ गए हैं। उन्हें शनिवार रात से रविवार देर शाम तक बमुश्किल बिजली मिल पाई।
विद्युत अव्यवस्था के चलते शहर में रेलवे रोड, आगरा रोड, निधौलीकलां और सकीट रोड अलीगंज रोड पर दोनों ओर बसीं कॉलोनियों सहित ठंडी सड़क, पटियाली गेट, नई बस्ती, गांधी मार्केट आदि बड़े इलाके की बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे
शनिवार को आई आंधी से विद्युत विभाग को बड़ा नुकसान पहुंचा है। करीब डेढ़ सौ से ज्यादा खंभे उखड़ गए, जबकि ट्रांसफार्मर आदि भी खराब हो गए। अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। - संदीप कुमार, एसई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें