एक ओर झुक गया झूला
इस बीच अचानक झूला एक ओर झुक गया और हर्ष के गले में रस्सी का फंदा कस गया। परिजन को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। आनन फानन परिजन बच्चे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें - UP: कहीं आपकी कार या बाइक पर तो नहीं लगी ऐसी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, हुई ये गलती तो जाना पड़ेगा जेल
करीब आधा घंटे बाद हो सकी जानकारी
गांव चापरी निवासी हर्ष यादव के घर के बाहर सावन में झूला पड़ा था। वह रोजाना उस पर झूलता था। बच्चा घर के पास ही खेल रहा है इसे लेकर परिजन बेफिक्र थे। लेकिन सोमवार को हर्ष घर के बाहर झूलते समय हादसे का शिकार हो गया। गले में कसा फंदा निकलने के बाद वह काफी देर तक नीचे जमीन पर पड़ा रहा। करीब आधे घंटे के बाद परिजन को इसकी जानकारी हो सकी। शायद तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें - नादानी में बड़ी भूल: किशोरी न जाने कहां गई थी, घर लौटी तो थी 2 माह की गर्भवती; आपबीती सुनाते हुए फूट-फूटकर रोई