फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदिता विज्ञान वर्ग में स्कूल टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। 97 प्रतिशत अंक पाकर वाणिज्य वर्ग में अव्वल रहीं आसिसी कॉन्वेंट स्कूल की हर्षिता सहाय जिले की टॉपटेन सूची में शामिल हैं। वहीं गौरवित सभरवाल 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 2018 में 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं में जिला टॉपर एवं इलाहाबाद रीजन की टॉपर रहीं नंदिता गुप्ता 12वीं में 96 प्रतिशत अंकों के साथ पीसीएम ग्रुप की स्कूल टॉपर हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.71 रहा। विज्ञान वर्ग में सभी 35 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं कला वर्ग में पंजीकृत 78 छात्र-छात्राओं में 77 पास हो गए। 95.4 प्रतिशत अंक के साथ सौरभ पांडेय विद्यालय में अव्वल रहे। 93.2 प्रतिशत के साथ इंद्रप्रताप द्वितीय एवं तृतीय रही साक्षी पाठक ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।कला वर्ग में 90 प्रतिशत अंक पाकर विशाल कुमार शाक्य प्रथम, 88.2 के साथ वंदना राजपूत द्वितीय एवं 86.4 प्रतिशत के साथ अभिराज शाक्य तृतीय रहे।
श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल का इंटर परीक्षा परणिाम 92 प्रतिशत रहा। 91.6 प्रतिशत अंक के साथ मुस्कान प्रथम, 88 प्रतिशत के साथ अवधेश यादव द्वितीय एवं 87.8 प्रतिशत अंक पाकर सचिन तृतीय रहे। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का रिजल्ट 96.5 रहा। उप प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र के अनुसार विद्यालय में पंजीकृत 342 परीक्षार्थियों में 330 पास हुए। जिला टॉपर छात्र इसी विद्यालय का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें