फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक 98.2 प्रतिशत के साथ अव्वल

विज्ञापन
खुशी जाहिर करते छात्र-छात्राएं- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। इसमें बेटे-बेटियों ने मिलकर बाजी मारी है। इस बार जिले में सरस्वती विद्या मंदिर के अभिषेक 98.2 प्रतिशत के साथ 12वीं में टॉपर रहे। वहीं आसिसी कॉन्वेंट की नमिता दुबे 97.6 प्रतिशत के साथ दूसरे एवं ट्यूलिप के साहिल वर्मा 97.4 के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान शहर के सभी स्कूलों में स्टॉफ मौजूद रहा और यहां पहुंचे बच्चों को ऑनलाइन रिजल्ट दिखाया गया।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई से संचालित बारह स्कूलों में 12वीं के 1571 परीक्षार्थी थे। चार परीक्षा केंद्रों पर इनकी परीक्षा संपन्न हुई थी। कोरोना लॉकडाउन के चलते छह पेपर्स नहीं हो सके थे। ऐसे में केंद्रीय बोर्ड ने टॉप थ्री के आधार पर औसत अंक देकर रिजल्ट घोषित कर दिया। विद्या मंदिर के उप प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र का कहना है कि औसत अंकों से अच्छे बच्चों को नुकसान हुआ। हिंदी व बिजनेस स्टडी विषयों की परीक्षा नहीं हुई। ऐसे में इनमें एवरेज अंक फिजिक्स, इंगलिश, केमिस्ट्री आदि के आधार पर दिए गए। ऐसे में बच्चों को नुकसान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें