एटा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में छात्राओं ने परचम लहराया है। जिले में छात्राओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बेहतर रहा। हाईस्कूल में जिले पास होने वाली छात्राओं का औसत प्रतिशत 87.44 रहा, जबकि छात्रों का प्रतिशत 81.66 रहा है। वहीं, इंटर का रिजल्ट 73.12 प्रतिशत रहा। इनमें छात्राएं 79.24 और 69.32 प्रतिशत छात्र सफल हुए।
परीक्षा छोड़ने वालों में छात्रों का प्रतिशत ज्यादा
परीक्षा के समय मैदान छोड़ने वालों में इस बार भी छात्रों की संख्या अधिक रही। वर्ष भर प्रवेश, पढ़ाई, किताबें एवं ट्यूशन के नाम पर अभिभावकों की जेब खाली कराने वालों में अग्रणीय 12.34 प्रतिशत छात्र परीक्षा से पहले ही जंग हार गए। छात्रों के मुकाबले लगभग 7.65 प्रतिशत छात्राओं ने ही परीक्षा छोड़ी।