फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत में लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
खेत में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में थाने के सामने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में बुधवार को आग लग गई। थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तक तक 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

कस्बा पिलुआ में थाने के सामने एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।
ग्रामीण शोर मचाते हुए खेतों की ओर दौड़ पड़े। गिर्राज सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग तेजी के साथ फैल रही है। पुलिस और ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए।
समय बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाया। लेकिन तब तक करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
गिर्राज सिंह व उनके परिजन काफी परेशान हो गए। अग्निशमन अधिकारी केतन कुमार ने बताया कि आग पर काबू पाते हुए आसपास की सैकड़ों बीघा फसल को जलने से बचाया।
फसल को जोतकर आग बढ़ने से रोकी : ग्रामीणों ने आग बुझाने में काफी सूझबूझ दिखाई।
केवल पानी डालने से आग काबू में नहीं आ रही थी और लगातार आगे बढ़ती जा रही थी। ऐसे में उन्होंने खड़ी फसल के बीच ट्रैक्टर से जुताई करके फसल को सुरक्षित किया और आग को बढ़ने से रोका। इसके बाद बचे हिस्से में पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें