एटा। सीबीएसई की शनिवार को हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान रहा। असीसी कॉन्वेंट स्कूल में पंजीकृत 433 में से 427 ने परीक्षा दी। सरस्वती विद्या मंदिर में पंजीकृत 425 में से 417, श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल में 529 के सापेक्ष 525, ट्यूलिप में 479 के सापेक्ष 472, अवागढ़ पब्लिक स्कूल में 241 के सापेक्ष 237 व डॉ. लोकमनदास में 235 परीक्षार्थियों में से 232 और केंद्रीय विद्यालय में 336 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
केंद्र से बाहर आए परीक्षार्थी विमल कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा था। कठिन नहीं था। अमृता ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ है जो पढ़ा था वही आया। रागिनी ने बताया कि पेपर ठीक था, कुल मिलाकर अच्छा रहा। परीक्षा प्रभारी राममोहन ने बताया कि शनिवार को सात केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बोर्ड के नियमों के तहत परीक्षा कराई जा रही है।