फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुष्य नक्षत्र के महायोग में खरीदारी कर कमाएं पुण्य, हाेता है फलदायी

Wed, 23 Oct 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पुष्य नक्षत्र महायोग बृहस्पतिवार को बन रहा है। यह एक शुभ मुहूर्त माना जाता है, जिसमें खरीदारी करना विशेष फलदायी होता है। इसके चलते इस बार दिवाली से पहले ही बाजार सज गए हैं।
विज्ञापन

आचार्य गिरिजेश पचौरी ने बताया है कि पुष्य नक्षत्र योग का समय वैसे तो सुबह 6:30 बजे से प्रारंभ होगा और यह पूरे दिन रहेगा। आप किसी भी समय इस शुभ योग में अपने महत्व की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
महायोग दोपहर 12:05 से 1:29 और शाम 4:17 से 5:42 बजे तक का है। इस शुभ समय में खरीदारी करना बेहद लाभकारी हो सकता है। पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आदर्श होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भूमि, घर, दुकान या किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने के लिए भी यह शुभ समय है। इस दिन आप किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी दीर्घकालिक लाभ और समृद्धि लाती है। इस दिन पूजा-पाठ और भगवान की आराधना करके अपने नए सामान का शुभारंभ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसलिए बृहस्पतिवार का दिन खरीदारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और आप अपनी जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी इस शुभ समय में कर सकते हैं।च
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें