हड़ताल के चलते भटकते रहे मरीज
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग में रिजवी कमेटी की सिफारिशों को लागू कराने के संबंध में संविदा कर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। बुधवार को कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर मांगों को मानने की मांग की।
जिले के किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मियों ने काम नहीं किया। जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी, पीएचसी पर तैनात संविदा कर्मी सीएमओ कार्यालय पहुंचे। धरना प्रदर्शन किया। काम पर न लौटने के कारण दूसरे दिन भी जिला अस्पताल में मरीज भटकते नजर आए। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने रिजवी कमेटी की सिफारिश लागू करने, दुर्घटना वेतन, समान कार्य- समान वेतन, नियमितीकरण करने आदि मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है। इन्हीं मांगों को लेकर बुधवार को सभी कर्मी सीएमओ कार्यालय पहुंचे। कलम बंद हड़ताल करते हुए सीएमओ कैंपस में धरना पर बैठ गए। इस दौरान सीएमओ कैंपस में मिरहची, मारहरा, जलेसर, अलीगंज आदि स्वास्थ्य केंद्रों के सभी कर्मी पहुंचे। सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार के चलते जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को दूसरे दिन भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों की तलाश में मरीज भटकते नजर आए। जिला अस्पताल में एक चिकित्सक ने ही कई मरीजों को देखा। संघ के जिला मंत्री अतुल भदौरिया ने बताया कि गुरुवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान डा. आरपी सिंह, डा. नवीन चंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, डा. अनुपम सक्सेना, फार्मासिस्ट जितेंद्र वार्ष्णेय, फार्मासिस्ट विनोद यादव, श्रीकृष्ण सिंह, अभिषेक भदौरिया, विक्रांत यादव, डा. पंकज राठौर, नेहा वशिष्ठ, कुलदीप