आम आदमी पार्टी ने जिलापूर्ति अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डीलर द्वारा राशन और केरोसिन न दिए जाने की शिकायत डीएसओ से की। डीएसओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जिला संयोजक सुशील सिंह ने कहा कि यदि ग्रामीण पढ़े लिखे और जागरूक हों तो भ्रष्टाचार पर रोक लग सकती हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हमें जागरुकता नगर से गांवों तक फैलानी होंगी। ग्रामीणों ने राशन और मिट्टी का तेल चार महीने में एक बार मिलने व डीलर द्वारा राशन कार्ड जमा करवाने की शिकायत जिलापूर्ति कार्यालय में दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि ऐसे डीलरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जिलापूर्ति अधिकारी ने वार्ता कर निष्पक्ष जांच कराए जाने का अश्वासन दिया। जिला संयोजक ने कहा कि शीघ्र ही जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान रामकिशन कश्यप, महेश सिंह, जिला संगठन सचिव अनवर अली, ब्लाक पटियाली संयोजक राजेंद्र, नागेश कुमार, रामप्रताप, उदयवीर सिंह, अशोक सोलंकी, रवी सोलंकी, उदयवीर, सरमन सिंह, संदीप, गुलाब सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।