फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शराबी ने पत्थर मारकर मंदिर में तोड़ी प्रतिमा, गिरफ्तार

Mon, 08 Apr 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राजा का रामपुर कस्बा के मोहल्ला गड़रियान स्थित हनुमान मंदिर में एक शराबी युवक ने पत्थर मारकर बजरंग बली की प्रतिमा खंडित कर दी। सोमवार सुबह 4 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया। आक्रोशित भक्तों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिस पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



कस्बा निवासी नरवीर पर हनुमान प्रतिमा तोड़ने का आरोप है। प्रत्यक्षदर्शी मनोज ने बताया कि आरोपी अनुसूचित जाति का युवक है। एक दिन पहले ही मंदिर पर आया था। उसने हनुमान जी की मूर्ति पर चप्पल फेंक कर मारी। उस समय हम लोगों ने उसकी अज्ञानता समझ अनदेखा कर दिया था। कुछ ही घंटे बाद सोमवार तड़के मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस आया और प्रतिमा पर ईंट-पत्थर मारना शुरू कर दिया। आरोपी ने नाक, हाथ, कंधा तोड़ दिया और आंख निकाल ली। मंदिर में पूजा कर रहीं महिलाएं घबरा गईं। उन्होंने घर आकर बताया तब जाकर हम लोग मौके पर पहुंच। जहां प्रतिमा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

राजनेश ने बताया है कि आरोपी युवक शराब का आदी है। हालांकि घटना के समय उसने शराब पी रखी थी या नहीं, यह जांच का विषय है। स्थानीय लोगों ने मूर्ति को इस हाल में देखा तो क्षेत्र में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। इसके बाद आरोपी नरवीर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट पंजीकृत कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें