अवागढ़। कस्बा निवासी दवा व्यवसायी परिमल सेठी ने थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। फर्जी नोटिस भेजकर रुपये मांगने और धमकाने का आरोप लगाया है।
प्राथमिकी में परिमल ने लिखा है कि प्रदीप कुमार नाम का व्यक्ति खुद को हील नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड रिबॉर्न न्यूट्रल्स का लीगल मैनेजर बता कर धमकी दे रहा है। एक फर्जी लीगल नोटिस बनाकर बकाया राशि की मांग कर रहा है जबकि न तो उन्होंने कोई ऑर्डर दिया है और न ही कोई सामान प्राप्त किया है। 29 नवंबर को आरोपी ने एक लीगल नोटिस बनाकर भेजा और फिर से 30 नवंबर को इस प्रकार का एक लेटर भेजकर बकाया जमा करने की बात कही है।
इसके द्वारा भेजा गया दस्तावेज पूरी तरह से फर्जी, भ्रामक और धोखाधड़ी के उद्देश्य से बनाया गया है ताकि मानसिक दबाव बनाकर अवैध वसूली की जा सके। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद