डीआरएम ने निरीक्षण कर परखी यात्री सुविधाएं
- फोटो : अमर उजाला
इज्जत नगर मंडल के प्रबंधक निखिल कुमार पांडेय ने कासगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टिकिट विंडो, यात्री प्रतीक्षालय आदि का निरीक्षण किया।
मंडल प्रबंधक दोपहर अपने सैलून के साथ विशेष ट्रेन से स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने प्रतीक्षालय, स्नानागार, टिकिट विंडो, आरक्षण केंद्र, वीआईपी लॉज, स्टेशन का मुख्य द्वार, डीजल लॉबी आदि का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर एक पर टूटी हुई टीन शेड को बदलवाने की निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी दी कि 22 फरवरी को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक कासगंज जंक्शन का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान मंडलीय अधिकारियों में सीनियर डीएन गौरव गुप्ता, मानसिंह मित्तल, मसूद अहमद, स्टेशन अधीक्षक वीके श्रीवास्तव, डा. वी लाल, राकेश गौतम, पीके पांडेय, अजय सिंह, वीरेंद्र सिंह पाल, भागचंद मीना सहित अन्य रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
जीएम के आगमन की हो रही तैयारियां
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक के निरीक्षण के लिए विभाग में हड़कंप है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में अधिकारी और कर्मी लगे हुए हैं। स्टेशन की रंगाई पुताई सहित अन्य तैयारियां की जा रही हैं।