फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों का कराया नेत्र परीक्षण

Thu, 26 Nov 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात माह के अंतर्गत गुरुवार को नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण करा जरूरी सलाह भी दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों की नेत्र ज्योति सही होने पर ही वह ठीक से वाहनों का संचालन कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर यह शिविर आयोजित किया गया है। यातायात प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि शिविर में 114 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कराया गया। सभी चालकों की नेत्र ज्योति सही पाई गई है। चिकित्सक डा. आर्येंद कुमार ने वाहन चालकों से नेत्र संबंधी परेशानी को पूछकर उचित सलाह दी। इस दौरान एएसपी राधे मोहन भारद्वाज, सीओ शबी हैदर, कोतवाली प्रभारी पद्म सिंह, डा. कृष्ण अवतार, अरुन कुमार, महेश कुमार, रवेद्र कुमार, किशन वीर, नत्थू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें