फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रक और कैंटर की टक्कर में चालक की मौत

Fri, 31 Jan 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अवागढ़ थाना क्षेत्र में गांव नगला गंगा के पास ​भीषण भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन। - फोटो : अवागढ़ थाना क्षेत्र में गांव नगला गंगा के पास ​भीषण भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन।
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में एटा-आगरा रोड पर गांव नगला गंगा के पास ट्रक और कैंटर की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को सड़क से हटवाते हुए मृतक के परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अवागढ़ कपिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव नगला गंगा के पास एक ट्रक और कैंटर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसका चालक राकेश बाबू निवासी गुरुनानक कॉलोनी ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में फंसे हुए शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक एटा की ओर से टूंडला जा रहा था और कैंटर पचोखरा की ओर से एटा आ रही थी।
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में 10 घायल
एटा/सकीट। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। गंभीर हालत होने पर दो को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अखिलेश कुमार निवासी थाना व कस्बा बिलग्राम जिला हरदोई ने बताया कि हम लोग कानपुर से ट्रक लेकर गुरुग्राम जा रहे थे। तभी रास्ते में मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णा ढाबा के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मुझे और चालक रविंदर को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
सकीट थाना क्षेत्र में भगवंतपुर मार्ग पर गांव जहांगीराबाद के पास दो बाइक आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में मंसूर नगर निवासी सोनू, गगन और आनंद घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां उपचार चल रहा है। इसके अलावा अन्य सड़क दुर्घटनाओं में दिव्यकेश निवासी बुलंदशहर, संगीता निवासी करावल नगर और नीरज व उसकी पत्नी शिवानी निवासी नगला केवल कोतवाली देहात, अनस निवासी बाबूगंज घायल हुए हैं। इनमें से संगीता और दिव्यकेश को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें