फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला देखने उमड़ी लोगों की भीड़

Sat, 17 Oct 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 वनवास के दौरान श्रीराम व लक्ष्मण को देखकर सूपनखा  मोहित हो जाती है और पहले श्रीराम से बाद में लक्ष्मण जी से शादी करने की बात कहती है। मना करने के बाद भी न मानने पर लक्ष्मण जी सूपनखा की नाक काट देते हैं। इसकी शिकायत अपने भाइयों से करने पर श्रीराम से युद्ध करने खरदूषण पहुंचते हैं जो राम लक्ष्मण के हाथों मारे जाते हैं। लीला देख उपस्थित लोग भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और श्रीराम की जय-जयकार करने लगते हैं। इस दौरान त्रिशला वध की लीला का भी मंचन किया गया।
विज्ञापन

इन दिनों जीटी रोड स्थित सैनिक पड़ाव में श्रीरामलीला का मंचन चल रहा है। महावीर आदर्श रामलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों द्वारा बड़े ही अच्छे ढंग से विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। देर रात तक लोगों की भीड़ पांडाल में मौजूद नजर आती है। रामलीला के तहत शुक्रवार की रात सूपनखा , खरदूषण व त्रिशला वध की लीला का मंचन हुआ। लीला के तहत रामलक्ष्मण के हाथों खर दूषण का वध होने पर सूपनखा लंका के राजा रावण के दरबार में पहुंचती है और पूरी घटना बताई है। यह सुनकर रावण क्रोधित होता है और माता सीताजी के अपहरण की योजना बनाता है। इस मौके पर अध्यक्ष शशिवेंद्र पाल सिंह, दिनेश उपाध्याय, महामंत्री अनिल कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें